{"_id":"6816693d1ea19f246606810b","slug":"only-8500-smart-meters-installed-in-10-months-mahoba-news-c-225-1-mah1001-114152-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 10 माह में लगे सिर्फ 8,500 स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 10 माह में लगे सिर्फ 8,500 स्मार्ट मीटर
Sun, 04 May 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 04 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में 10 माह में सिर्फ 8,500 उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लग सके। हालांकि, शहरी क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है जबकि ग्रामीण क्षेत्र में काम बेहद धीमा है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मीटर लगाने वाली कंपनी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
शासन के निर्देश पर प्रत्येक उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। जिले में इसकी जिम्मेदारी जून 2024 में मैसर्स जीनस प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई। इसके लिए कंपनी को 27 माह का समय दिया गया है। जिले में करीब एक लाख 25 हजार बिजली कनेक्शन धारक हैं। यह स्मार्ट मीटर सरकारी व निजी ट्यूबवेल में नहीं लगाए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में 38 हजार 180 बिजली उपभोक्ता है। इसमें घरेलू व कॉमर्शियल कनेक्शन धारक हैं। इसमें शहरी क्षेत्रों में आठ हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र में सिर्फ 500 स्मार्ट मीटर ही लगे हैं।
बिजली विभाग के सहायक अभियंता मीटर शाश्वत सिंह का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि, समय सीमा के अंदर सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग सकें।