{"_id":"588199c1390126214b6ec932b929a0da","slug":"one-killed-in-road-accidents-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Sat, 22 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई चौराहे पर ट्रक और टेंपो की जोरदार भिड़ंत होने से टेंपो सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से अधेड़ को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर एक ट्रैक्टर चालक ने युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक गिरकर घायल हो गया। जब तक लोग ट्रैक्टर चालक को पकड़ते तब ट्रैक्ट्रर चालक भाग निकला। राहगीरों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
फतेहपुर के लक्ष्मणपुर निवासी रामकृपाल (50) पुत्र धीरज सिंह कबरई रेलवे स्टेशन से शुक्रवार की रात टेंपो से आ रहा था। कबरई कबरई चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिड़़ंत हो गई, जिससे टेंपो सवार रामकृपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से रामकृपाल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां नाजुक हालत में डाक्टरों ने मेेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया, लेकिन मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में ही रामकृपाल की मौत हो गई। उधर शहर के मोहल्ला जारीगंज निवासी संदीप(33) पुत्र रामदास घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर वहां से गुजरा और युवक को टक्कर मार दी। मौके पर खड़े लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से भगा निकला।। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उधर थाना खरेला के बसौठ निवासी सपा लोहिया वाहिनी जिला सचिव श्रीप्रकाश यादव और परथनिया निवासी मोतीलाल अहिरवार बाइक से महोबा आ रहे थे। बिलबई चुंगी के पास एक अन्य बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।