{"_id":"5eaee9e88ebc3e904359e889","slug":"now-stopped-the-traffic-by-putting-trees-on-the-second-border-of-up-mp-mahoba-news-knp558294572","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यूपी-एमपी के दूसरे बॉर्डर पर पेड़ डालकर आवागमन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यूपी-एमपी के दूसरे बॉर्डर पर पेड़ डालकर आवागमन रोका
विज्ञापन
बॉर्डर के पास पेड़ डालकर रोका गया आवागमन
- फोटो : MAHOBA
महोबा। लवकुश नगर रोड पर यूपी-एमपी बॉर्डर पर खाई खोदने से जहां आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है। वहीं जरूरी सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। प्रशासन ने पहले लवकुशनगर रोड पर खाई खोदकर एमपी के लोगों का आवागमन बंद कर दिया। वहीं रविवार को ज्योराहा-चंदला रोड पर यूपी-एमपी बॉर्डर में बड़े-बड़े पेड़ काटकर डलवा दिए। जिससे एमपी के अन्य कस्बों का जिला मुख्यालय में प्रवेश बंद हो गया।
जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन नेे सख्ती अख्तियार कर ली है। अब मध्यप्रदेश के बॉर्डरों को सील करके आवागमन रोका जा रहा है। बदौरा निवासी रामप्रकाश ने बताया कि यहां के ग्रामीण कबरई नजदीक पड़ने के कारण उपचार कराते हैं लेकिन शनिवार की रात को अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर आवागमन ठप होने के कारण उन्हें झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराना पड़ा। उनका कहना है कि सड़क कटने से अन्य ग्रामीणों को भी दिक्कत हो रही हैै।
रविवार को प्रशासन ने महोबा-ज्योराहा मार्ग पर यूपी-एमपी की बॉर्डर के पास बड़े-बड़े पेेड़ कटवाकर सड़क पर डाल दिए। जिससे अब यूपी-एमपी के लोगों का आवागमन ठप हो गया है। पठा चितारी, ज्योराहा, पुरा, हरिद्वार सहित कई कस्बों के लोगों का जिला अस्पताल महोबा नजदीक होने के कारण आना जाना था लेकिन अब आवागमन ठप हो गया है।