फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Notbandi was a must-State Minister

नोटबंदी बहुत जरूरी थी-प्रदेश मंत्री

Wed, 07 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 07 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Notbandi was a must-State Minister
सम्मेलन में पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री गीता सिंह ने कहा कि महिलाओं को  भाजपा ही सम्मान और सुरक्षा दे सकती है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी बहुत जरूरी थी, अन्यथा देश की अर्थव्यवस्था चरमरा जाती। मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। तलाक के मसले पर उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर रायशुमारी
विज्ञापन


ली गई है।प्रदेश मंत्री बुधवार को कस्बा कुलपहाड़ के किशोरीकुंज में आयोजित महिला मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रही है। क्षेत्रीय प्रभारी शीला सिंह ने महिलाओं को घर से बाहर निकल सक्रिय राजनीति में आगे
विज्ञापन


आने का आह्वान किया। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, पूनम, रजनी जैन, हेमलता ने भी संबोधित किया। रैली संयोजक व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता राजपूत ने महिलाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नीतू सिंह ने किया। महिला मोर्चा के सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


ने नेताओं को गदगद कर दिया। सतारी, बौरा, सुगिरा, बागौल, भटेवरा, चुरारी, विजयपुर, कमालपुरा आदि गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं आईं। इस मौके पर पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत, देवेंद्र शुक्ला, लखन चौरसिया सहित कई नेता उपस्थित रहे।


सम्मेलन में नहीं दिखीं मुस्लिम महिलाएं
भाजपा भले ही तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं के वोट पर नजर गड़ाए हो। लेकिन उनका मंसूबा जमीनी धरातल पर कितना फलीभूत है। इसका अंदाजा भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन से लगाया जा सकता है। कार्यक्रम में कोई भी मुस्लिम महिला नहीं दिखाई दी। जिलाध्यक्ष सुनीता राजपूत का कहना है कि बीजेपी महिलाओं को न्याय दिलाना चाहती है। वोट और सपोर्ट आज नहीं तो कल जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed