फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   No injury marks found in the post-mortem report

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के नहीं मिले निशान, विसरा तैयार

Fri, 20 May 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
No injury marks found in the post-mortem report
महोबा। थाना अजनर के पुरवा पनवाड़ी गांव में 18 मई को कुएं से बरामद हुए महिला के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में चोट के निशान नहीं मिले। डॉक्टरों ने स्लाइड, डीएनए व विसरा तैयार किया है। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। इसकेेे बाद मौत की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुरवा पनवाड़ी गांव निवासी मुलायम की पत्नी मालती मध्यप्रदेश के अलीपुरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। जहां से वह लापता हो गई। 18 मई को मालती का शव गांव के एक कुएं में उतराता मिला था। शरीर में पत्थर बंधे होने के चलते हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही थी। शुक्रवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतका की पुत्री पूजा व रजनी ने बताया कि वह 15 वर्ष से दिल्ली में रहते हैं। पांच मई को मां से आखिरी बार फोन से बात हुई थी। जिस पर उन्होंने कुछ दिन बाद लौटने की बात कही थी। मां के पास 80 हजार रुपये की नकदी, दो मंगलसूत्र व सोने की अंगूठी थी, जो गायब हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed