फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Nirikshan me Nilambit

विद्यालय के शौचालयों में गंदगी मिलने पर सफाईकर्मी निलंबित

Wed, 30 Dec 2020 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Nirikshan me Nilambit
महोबा। जिला पंचायती राज अधिकारी संतोष कुमार ने बुधवार को विकासखंड कबरई की ग्राम पंचायत मिरतला के राजस्व ग्राम रहेलिया का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक शौचालय व विद्यालय में कायाकल्प योजना से हुए कार्यों को परखा। शौचालयों में गंदगी मिलने पर महिला सफाईकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने जिला समन्वयक राहुल सिंह गौतम के साथ निरीक्षण कर हकीकत परखी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश तिवारी व सहायक अध्यापिका निधि मेहरा उपस्थित मिलीं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सहायक अध्यापक अरुण कुमार बीएलओ की ड्यूटी कर रहे हैं। शिक्षामित्र विनीता राजपूत अनुपस्थित मिलीं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय का फर्श तीन दिन पहले तोड़ा गया है, लेकिन मौके पर टायलीकरण का कार्य चलता नहीं मिला। इस पर संबंधित सचिव व सहायक विकास अधिकारी को तत्काल काम पूरा कराने के निर्देश दिए। अफसरों ने विद्यालय में बच्चों के ड्रेस वितरण की भी जानकारी ली। डीपीआरओ ने बच्चों को साफ-सफाई की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बने शौचालयों में गंदगी का अंबार मिला। पूर्व में भी शौचालय गंदे मिले थे। चेतावनी के बाद भी कार्य प्रणाली में सुधार न होने पर सफाईकर्मी राजकुमारी को निलंबित कर दिया। बेसलाइन सर्वेक्षण के अंतर्गत प्रधान व सचिव द्वारा शौचालय विहीन लाभार्थियों की सूची प्रस्तुत की गई। गांव में कई लाभार्थी शौचालय के लिए पात्र पाए गए। जिस पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed