{"_id":"627aa4bd7e85e051e444771f","slug":"nirikshan-dovlepment-commisner-mahoba-news-knp696046949","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखारी के तालाब व मंदिर देख कमिश्नर ने विकास कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखारी के तालाब व मंदिर देख कमिश्नर ने विकास कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन
कस्बा चरखारी का निरीक्षण करते कमिश्नर।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने कस्बा चरखारी की हरिजन बस्ती व खंदिया मोहल्ले का निरीक्षण कर घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। कस्बे के ऐतिहासिक तालाब व मंदिर देखकर कमिश्नर प्रभावित हुए।
उन्होंने टोला तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने के डीएम को निर्देश दिए। कहा कि सुनियोजित तरीके से चरखारी को पर्यटन क्षेत्र में विकसित कर अलग पहचान दिलाई जा सकती है।
निरीक्षण के बाद कमिश्नर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान पार्क में सभासदों के साथ बैठक की। इसमें सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं रखीं। कमिश्नर ने जल निगम के अवर अभियंता व पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति में जो समस्याएं आ रहीं हैं, उनका निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने गुलमर्ग व अन्य तालाबों के चारों तरफ सफाई कराने और सौर ऊर्जा लाइट लगवाए जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान कमिश्नर ने दुकानदारों से कहा कि वह अपनी दुकानों में डस्टबिन रखें। पॉलीथिन का प्रयोग न करें। इस मौके पर डीएम मनोज कुमार, एडीएम आरएस वर्मा, एसडीएम अरुण कुमार दीक्षित, पालिका चेयरमैन मूलचंद्र अनुरागी के अलावा सभासद मौजूद रहे।