{"_id":"583c70624f1c1b051cde551f","slug":"niece-sticks-out-of-the-bank-the-police-four-people-fell-into-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर पुलिस ने भांजी लाठियां, चार लोग नाले में गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के बाहर पुलिस ने भांजी लाठियां, चार लोग नाले में गिरे
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद बैंक श्रीनगर में रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुला तो सुबह से लोगों की लंबी लाइन लग गई। घंटों इंतजार के बाद नंबर न आने पर ग्राहक जबरन बैंक के अंदर घुसने लगे तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया। भगदड़ मचने से चार लोग बैंक के बगल में बने नाले में
गिर गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्रीनगर ने लोगों को लाइन में खड़ा कराकर लेनदेन शुरू कराया। नोटबंदी के बाद सोमवार को इलाहाबाद बैंक शाखा श्रीनगर के बाहर लंबीं-लंबी कतारों में लगे लोगों का धैर्य उस समय जवाब दे गया जब घंटों बाद उनका नंबर नहीं आया। ग्राहक जबरन बैंक के अंदर घुसने
लगे। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान बरा निवासी लखनलाल, प्रीतम, देवकी सहित चार लोग समीप के नाले में गिर गए, उन्हें लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीनगर मधुसूदन शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ
विज्ञापन
मौके पर पहुंच गए और लोगों को लाइन में खड़ाकर पैसों का लेनदेन शुरू कराया। तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ। उधर, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक श्रीनगर में दोपहर दो बजे कैश खत्म हो जाने पर लंबी कतारों में लगे लोगों ने हो हल्ला मचाया और बैंक प्रबंधन को कोसते हुए लौट गए।
बैंक में ग्राहक से अभद्रता
हमीरपुर डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैंक में ग्राहकों के साथ अभद्रता की जा रही है। शहर के मोहल्ला बंधानवार्ड निवासी अधिवक्ता दशरथ प्रजापति ने डीएम वीरेश्वर सिंह को शिकायती पत्र सौंप कर बताया कि उसकी मां की तबियत खराब होने पर वह हमीरपुर डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैंक पैसा निकालने गया था। कर्मचारियों ने उसे दस-दस रुपये के सिक्कों से भरी थैली थमा दी। कुछ पैसे बड़े नोट देने की बात कहने पर उसके साथ अभद्रता की गई। पीड़ित ने दोषी बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।