फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Newly married man hanged himself in the room of the house

मकान के कमरे में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 25 Feb 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Newly married man hanged himself in the room of the house
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम विजयपुर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव मकान के कमरे में साड़ी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम विजयपुर निवासी नंदकिशोर पुत्र परमलाल गुप्ता की शादी जनपद हमीरपुर के ग्राम सरसई निवासी प्रीति (24) पुत्री प्रेम किशोर गुप्ता के साथ 10 फरवरी 2019 को हुई थी। ग्राम कदौरा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह हुआ था। सोमवार की शाम पति खेत गया था जबकि ससुर एक मुकदमे की पैरवी के लिए इलाहाबाद जा रहा था। सूना घर पाकर प्रीति ने मकान के कमरे में पंखे के छल्ले से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। देर शाम घर पहुंचे परिजनों ने जब उसे फांसी पर झूलता देखा तो फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु यादव ने बताया कि मृतका का पिता मुंबई में रहता है। उसको सूचना दे दी गई है। उसके पिता ने फोन पर बताया कि उसके आने के बाद ही पंचनामा की कार्रवाई की जाए। देर शाम तक पिता के आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed