{"_id":"5fee118a8ebc3e3c833a80dc","slug":"new-year-celebration-mahoba-news-knp6032616116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए वर्ष के आगमन को लेकर युवाओं ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए वर्ष के आगमन को लेकर युवाओं ने मनाया जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बीते वर्ष को अलविदा और नए वर्ष के आगमन को लेकर शाम होते ही युवा तैयारियों में जुट गए। नए वर्ष के आगमन को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह डीजे पर युवाओं डांस किया, केक काटकर साल 2021 की आगवानी की। किसी ने मोबाइल फोन पर मैसेज तो किसी ने पुष्प व उपहार भेंटकर नए वर्ष की मुबारकवाद दी।
बीते वर्ष को अलविदा और साल 2021 के आगमन को लेकर सुबह से ही युवा तैयारियों में जुट गए। किसी ने होटल व रेस्टोरेंट में जाकर पिकनिक पार्टी मनाने का प्रोगाम बनाया तो किसी ने परिवार समेत प्रसिद्ध मंदिरों में जाकर माथा टेकने की रणनीति बनाई। एक होटल में गीत-संगीत का प्रोग्राम भी रखा गया। देर रात तक लोग मित्रों व परिवार समेत होटल व रेस्टोरेंटों में पहुंचते रहे। रात 12 बजते ही मोबाइल फोन पर मैसेज घनघनाने लगे। लोगों ने मैसेज व व्हाट्सएप के जरिए सबसे ज्यादा बधाइयां भेजी।
शहर का एकमात्र पिकनिक स्पाट विजय सागर पक्षी विहार लोगों से गुलजार रहेगा। परिवार समेत लोग पिकनिक पार्टी के लिए पहुंचेंगे। विजय सागर का नजारा मेले जैसा नजर आएगा। संक्रमण के चलते होटल व रेस्टोरेंट संचालकों ने पहले जैसी तैयारियां नहीं की। कम संख्या में लोगों के आने की आशंका होने के चलते खास इंतजाम नहीं किए गए।