फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   New motor blew in ten minutes, water supply could not be restored

Mahoba News: दस मिनट में फुंका नया मोटर, नहीं बहाल हो सकी जलापूर्ति

Tue, 30 May 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
New motor blew in ten minutes, water supply could not be restored
बेलाताल (महोबा)। कस्बा बेलाताल में फिल्टर प्लांट के दो मोटर फुंकने पर पांच दिन से ठप पेयजल आपूर्ति को बहाल करने के लिए विभाग ने मंगलवार को नया मोटर लगवाया। दस मिनट में ही नया मोटर फुंकने से पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। विभाग ने दो टैंकरों से आपूर्ति कराई लेकिन लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल सका।
विज्ञापन

करीब 30 हजार की आबादी वाले कस्बा बेलाताल में गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहरा गया है। पांच दिन पहले फिल्टर प्लांट के दोनों मोटर फुंक गए थे। लोगों में पेयजल को लेकर मारामारी मची थी। नमामि गंगे विभाग ने मंगलवार से पेयजल आपूर्ति बहाल करने का दावा किया था। जिसके तहत विभाग ने नया मोटर मंगाकर चालू किया लेकिन दस मिनट चलने के बाद ही मोटर फुंक गया। लोग दूर-दराज स्थित जलस्त्रोतों से पानी लाने को मजबूर दिखे। विभाग की ओर से दो टैंकरों से आपूर्ति कराई गई लेकिन किसी को एक तो किसी को दो डिब्बा पानी ही मिल सका। नमामि गंगे के अवर अभियंता रामसिंह का कहना है कि जल्द ही मोटर दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। दो टैंकरों से मोहल्लों में पानी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed