फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   New clothes for the poor given for Eid

ईद के लिए दिए गरीबों को नए कपड़े

Sun, 18 Jun 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला/ महोबा
अमर उजाला/ महोबा Updated Sun, 18 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
New clothes for the poor given for Eid
मां-बेटे को नए वस्त्र देते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

महोबा। मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के तत्ववाधान में डीएवी इंटर कालेज महोबा में गरीबों को वस्त्र वितरण किया गया। जहां पर 286 महिला-पुरुषों को नए वस्त्र वितरित किए गए। ईद के मौके पर नए वस्त्र पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन


रविवार को मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष बाबू मंसूरी ने शहर के मोहल्ला जुगयानापुरा निवासी जहूर को कुर्ता पायजामा और उसकी मां को सूट देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एक के बाद एक गरीबों को कपड़े वितरित किए गए। तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में 250 गरीबों को कपड़े बांटे गए। बाद में 36 और गरीबों के आ जाने पर उनका भी सूची में नाम शामिल करके सोसाइटी ने पुन: बाजार से कपड़े मंगवाकर उन्हें वितरित कराए। ईद के मौके पर गरीब नए वस्त्र पाकर खुश नजर आए। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के महामंत्री मोहम्मद यासीन ने कहा कि सोसायटी सर्दी के मौसम में गरीबों केा कंबल और ईद पर हर साल पकड़ों का वितरण करती है। जिससे गरीब वर्ग के लोग भी ईद की खुशियों में हंसी खुशी तरीके से शामिल हो। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर होते रहना चाहिए। इस मौके पर नईम खां लंगरदार, मोहम्मद याकूब, अंसार मोहम्मद, हाजी मान खां, हाजी रऊफ खां, हाजी हनीफ, खां और जाहिद अली मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed