{"_id":"6929f5208d557036740064e7","slug":"navodaya-entrance-exam-will-be-held-on-december-13-at-eight-examination-centres-mahoba-news-c-225-1-mah1001-120162-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 13 दिसंबर को आठ परीक्षा केंद्रों पर होंगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 13 दिसंबर को आठ परीक्षा केंद्रों पर होंगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा
Sat, 29 Nov 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिले में यह प्रवेश परीक्षा आठ केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए 2,783 विद्यार्थियाें ने आवेदन किया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए है।
जनपद का एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय शहर के राठ रोड पर अग्निशमन विभाग के कार्यालय के पास स्थित है। विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश पाने के लिए पिछले दिनों विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। अब कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए है। विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदया श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा सुबह 10.45 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी केंद्र में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकते है। जीजीआईसी पनवाड़ी में 240, नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी में 314, जीजीआईसी जैतपुर में 192, जीआईसी जैतपुर में 492, जीआईसी चरखारी में 360, जीजीआईसी चरखारी में 290, जीजीआईसी महोबा में 456 व जीआईसी महोबा में 439 अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देंगे। यह परीक्षा कड़ी निगरानी के साथ कराई जाएगी।