फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Nature-centred development is the right model of development: Govindacharya

प्रकृति केंद्रित विकास ही विकास का सही मॉडल- गोविंदाचार्य

Fri, 10 Sep 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Nature-centred development is the right model of development: Govindacharya
कार्यक्रम में बोलते संस्थापक केएन गोविंदाचार्य - फोटो : MAHOBA
महोबा। देश के प्रसिद्घ विचारक व राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संस्थापक केएन गोविंदाचार्य शुक्रवार को यमुुना दर्शन यात्रा व प्रकृति केंद्रित विकास संवाद कार्यक्रम के तहत महोबा पहुंचे। इस दौरान वह शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर में शामिल हुए। जहां उन्होंने जलाशय, पौधरोपण व गोरक्षा की जरूरत बताई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्थापक गोविंदाचार्य ने कहा कि प्रकृति केंद्रित विकास ही विकास का सही मॉडल है। भारत की तो असली ताकत ही प्रकृति और पर्यावरण हैं। इनकी अनदेखी करके विकास की जो कहानी लिखने की कोशिश की जाएगी। उसमें पर्यावरणीय चक्र का बिगड़ना, प्राकृतिक संतुलन खराब होना और प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप बढ़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

बताया कि यमुना दर्शन यात्रा में 17 लोग शामिल हैं। विकास की संकल्पना में मूलभूत बदलाव लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। योजनाएं सही न होने के कारण गाय सड़कों पर है। कार्यक्रम से महाविद्यालय की छात्राओं ने गोविंदाचार्य का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आल्हा गायक दीक्षा, प्रतीक्षा, राजपाल व द्वारिका प्रसाद ने आल्हा गायन की प्रस्तुति दी। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक अरविंद सिंह, प्राचार्या ज्योति सिंह, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, लायक सिंह, अभयवीर, शिवम विश्वकर्मा, संजय परमार, जगभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed