{"_id":"596e41714f1c1bae178b45c5","slug":"naogaon-camaha-route-closed-due-to-increasing-water-in-urmil-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्मिल बांध में पानी बढ़ने से नौगांव-कैमाहा मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्मिल बांध में पानी बढ़ने से नौगांव-कैमाहा मार्ग बंद
महोबा
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
इस तरह बंद किया गया नौगांव-कैमाहा मार्ग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूप्री-एमपी की सीमा पर बने उर्मिल बांध में बारिश के चलते बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए मध्यप्रदेश के पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों ने नौगांव-कैमाहा मार्ग बंद करा दिया है। इससे नौगांव, झांसी जाने वाले और महोबा आने वाले लोगों को 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष हुई झमाझम बारिश से उर्मिल बांध लबालब भर गया था। बांध में अधिक पानी आने से नौगांव-कैमाहा मार्ग की सड़क बह गई थी। इस बार बारिश का मौसम शुरू होते ही उर्मिल बांध का जलस्तर बढ़ने से पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने किसी भी प्रकार के हादसे की आशंका को लेकर मंगलवार को मार्ग बंद कर दिया। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।
बैरीकेटिंग लगाकर मार्ग बंद कर दिए जाने से नौगांव व झांसी जाने वाले वाहन चालक 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना होगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग बारिश से पूर्व सड़क दुरुस्त करा देता तो मार्ग बंद नहीं करना पड़ता। उधर, मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनदर द्विवेदी का कहना है कि बांध में पानी आना शुरू हो गया है। किसी भी सड़क का कटाव हो सकता है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए मार्ग बंद कराया गया है। बारिश के बाद मार्ग शुरू कर दिया जाएगा।