{"_id":"1d7bca03737a5c8631e8f014dc6d52c1","slug":"must-submit-to-the-pension-base-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए जमा करना होगा आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए जमा करना होगा आधार कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन योजना का लाभ पारदर्शी ढंग से लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने आधार कार्ड से खाता लिंक कराना जरूरी कर दिया है। आधार कार्ड से खाता लिंक होते ही पहली किस्त लाभार्थी के खाते में आ जाएगी। दूसरी किस्त आधार कार्ड की फोटोकॉपी और फोटो जमा करने के बाद ही आएगी। इसलिए वृद्धावस्था पेंशन के सभी 24,173 लाभार्थी अपना खाता आधार कार्ड से लिंक करा दें। सरकार के निर्देश के बावजूद अभी तक महकमे ने कोई ईमेल आईडी जारी कर आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक कराने के बावत कोई प्रचार प्रसार नहीं किया है। जिसके चलते जानकारी मिलने पर कुछ पेंशन लाभार्थी जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय पहुंचकर आधार कार्ड की फोटोकॉपी और एक फोटो जमा कर रहे हैं। वहीं ज्यादातर लाभार्थियाें को इसकी जानकारी ही नहीं है। केंद्र सरकार के निर्देशाें के तहत अभी फिलहाल कार्यालय में ही आधार कार्ड की कॉपी और फोटो जमा कराई जा रही है। जल्द ही इसके लिए एक ईमेल आईडी बना दी जाएगी। जिससे ऑनलाइन आधार कार्ड की कॉपी और फोटो ली जाएगी। यह केवल वृद्धावस्था पेंशन ही नहीं बल्कि विधवा, विकलांग व अन्य पेंशन पाने वाले सभी लाभार्थियाें से जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन