{"_id":"3c21b79511c35521506f75d2b11f0b7c","slug":"muslim-voters-in-the-voters-list-increased-250-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में बढ़ा दिए 250 मुस्लिम वोटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में बढ़ा दिए 250 मुस्लिम वोटर
अमर उजालाब्यूरो महोबा।
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
महोबा। पंचायत चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशी हर जुगत लगाने में जुटे हैं। हालत यह है कि गांव में एक भी मुस्लिम परिवार न होने के बाद भी 250 वोटरों की सूची तैयार कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि मतदाता सूची में मुस्लिमों के नाम हटवाए जाने के लिए पूर्व में ही जिले के अधिकारियों से लिखित शिकायती की गई थी, बावजूद इसके लिस्ट से नाम कटना तो दूर उल्टा अंतिम सूची भी जारी कर दी गई।
विकासखंड कबरई के ग्राम बिलखी में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर कुछ संभावित दावेदारों ने बीएलओ से सांठगांठ करके रुखसाना पत्नी हलीम, करीमन पत्नी समशेर अली, शाहरुख, कल्लू अली, हज्जो सहित 250 मुस्लिमों के नाम मतदाता सूची में शामिल कर दिए गए हैं। जिसकी भनक लगने पर ग्राम प्रधान केदार सिंह राजपूत सहित तमाम ग्राम पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मुस्लिम परिवारों के नाम हटाए जाने की मांग की थी, लेकिन आज तक उनके नाम नहीं हटाए गए। अंतिम सूची जारी होने पर 250 मुस्लिम मतदाताओं के नाम देखकर ग्रामीण आश्चर्य चकित हो गए और इसकी शिकायत ग्राम प्रधान केदार सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य मोतीलाल, गौरीशंकर, मूरत सिंह यादव, प्रेम सहित तमाम लोगों ने जिलाधिकारी को पुन: शिकायती पत्र सौंपा। शिकायती पत्र में बताया कि गांव में एक भी मुस्लिम मतदाता नहीं हैं, इस पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही फर्जी नाम जोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है।