{"_id":"67d86422b9728e269803bb96","slug":"municipality-will-make-vehicle-parking-in-vendor-zone-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-113050-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वेंडर जोन में पालिका बनाएगी वाहन पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वेंडर जोन में पालिका बनाएगी वाहन पार्किंग
विज्ञापन
महोबा। पटरी दुकानदारों को आवंटित वेंडर जोन में पालिका प्रशासन पार्किंग स्थल बनाएगा। शहर के पुराने प्राइवेट बस स्टैंड की जमीन को इसके लिए चिहिन्त किया गया है। हालांकि, शहर में जिस स्थान पर जाम की समस्या अधिक है, वहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पालिका की ओर से शहर में चार स्थानों परमानंद तिराहा, हमीरपुर चुंगी, पुराना प्राइवेट बस स्टैंड व नवीन प्राइवेट बस स्टैंड में पार्किंग स्थल बनाने की तैयारी है। इन स्थलों को ठेके पर देने की प्रक्रिया चल रही है जबकि कोरोना काल के बाद चार साल पहले शासन के निर्देश पर पुराने प्राइवेट बस स्टैंड पर खाली पड़ी भूमि को पटरी दुकानदारों के लिए आवंटित किया गया था। यहां संचालित बस स्टैंड को छतरपुर रोड पर कम्युनिटी गार्डन के सामने स्थानांतरित किया गया था। उस समय रोडवेज-प्राइवेट गली से पटरी दुकानदारों को हटाते हुए इस जमीन पर दुकानें लगाने के निर्देश दिए गए थे।
शहर में मुख्य बाजार, छजमनपुरा, पुरानी सब्जी मंडी, जीजीआईसी के सामने, ऊदल चौक, रोडवेज बस स्टैंड, हवेली दरवाजा रोड आदि स्थानों पर दिन में कई बार जाम लगता है लेकिन इन स्थानों के आसपास पार्किंग की व्यवस्था किए जाने को लेकर पालिका कोई ध्यान नहीं दे रही है। पालिका ईओ अवधेश कुमार का कहना है कि चार स्थानों पर पार्किंग स्थल तैयार कराकर ठेके पर दिए जाएंगे। 25 मार्च तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।