फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   more soler power plant will be make in bundelkhand

बुंदेलखंड में और लगेंगे सोलर पावर प्लांट

Mon, 02 Feb 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Mon, 02 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
more soler power plant will be make in bundelkhand

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को ग्राम करहरा कला में स्थापित प्रदेश के पहले सोलर पावर प्लांट का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में बुंदेलखंड में और सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके साथ ही बुंदेलखंड को सौर्य ऊर्जा से बिजली उत्पादन के रूप में पहचान दिलाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने राजकीय पॉलीटेक्निक स्थल पर ग्रामीण अवस्थापना केंद्र, एग्रीकल्चर, मार्केटिंग हब, नवीन संपर्क मार्ग, जनेश्वर मिश्र ग्राम समेत 132 करोड़ की लागत वाली अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया।

विज्ञापन

सीएम ने कहाकि यदि कोई प्रदेश में इनवेस्ट करना चाहता है तो सरकार उसका पूरा सहयोग करेगी। महोबा के अलावा

ललितपुर में भी सोलर पावर प्लांट बनकर तैयार हो गया है। इसका जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।  बुंदेलखंड की भूमि उपजाऊ है लेकिन पानी की कमी है। खेतों तक पानी पहुंचाने का काम भी किया जाएगा। आने वाले समय में प्रोजेक्ट के लिए किसानों की भूमि को किराये पर लेकर उपयोग किया जाएगा। बाद में भूमि किसान को लौटा दी जाएगी। कहाकि देश की जितनी तरक्की होनी चाहिए, उतनी नहीं हुई है। उन्हाेंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश को और अधिक विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन



मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि बहुत कम समय में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा किया गया है। लोकल स्तर पर भी इस प्रोजेक्ट को काफी सहयोग मिला है। इससे क्षेत्र का विकास भी होता है। एज्योर सूर्या पावर प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक इंदरप्रीत वाधवा ने कहाकि अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने का प्रयास करते हुए हमने एक साल से भी कम समय में स्वच्छ ऊर्जा और रोजगार मुहैया कराकर बुंदेलखंड के एक हिस्से को बदलने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले समय में हम सौर ऊर्जा के जरिए और अधिक घराें तक बिजली पहुंचाने की दिशा में अपना प्रयास जारी रखेंगे। कंपनी के सीईओ एचएस वाधवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के मजबूत नेतृत्व और राज्य में मौजूद सौर ऊर्जा की संभावनाओं के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने ऊर्जा के जरिए विकास करने के हमारे प्रयासों को प्रोत्साहित किया है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव अतिरिक्त ऊर्जा जीवेश नंदन ने भी संबोधित किया।


जिले के प्रभारी मंत्री राजीव यादव, राज्य सभा सांसद डॉ. चंद्रपाल यादव, विशंभर निषाद, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, विधायक शिवचरन प्रजापति, हमीरपुर-महोबा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशु शिवहरे, गौतम शर्मा, सौरभ शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, छत्रपाल यादव, अतीक मंसूरी, सुलेमान, रघुराज सिंह, भागीरथ यादव, मूरत सिंह, कंधीलाल यादव, सत्यपाल यादव सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed