फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   MLA and Minister paused but war of words continues among workers

Mahoba News: विधायक और मंत्री थमे पर कार्यकर्ताओं में जुबानी जंग जारी

Mon, 02 Feb 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 02 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
MLA and Minister paused but war of words continues among workers
महोबा। शहर में शुक्रवार को हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत बयान देने में संयम बरत रहे हैं लेकिन कार्यकर्ता अभी भी सोशल मीडिया में अपने-अपने नेताओं के पक्ष में लिखते हुए एक-दूसरे को बुरा-भला बता रहे हैं। एक पदाधिकारी ने तो विधायक के व्यवहार को अनुशासनहीनता ठहराते हुए कार्रवाई की मांग कर डाली और कार्रवाई न होने पर जिला भाजपा कार्यालय के सामने धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को जिले में आयोजित जल अर्पण, युवा उद्घोष, दंगल आदि कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आए थे। इसी बीच छतरपुर रोड में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने समर्थकों के साथ उनका काफिला रोक लिया था। करीब 24 घंटे बीतने के बाद अब जलशक्ति मंत्री ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं जबकि विधायक बृजभूषण भी सधी हुई भाषा में बाेल रहे हैं लेकिन हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद से सोशल मीडिया में समर्थकों के बीच शुरू हुई लड़ाई काफी दिलचस्प होती जा रही है। कार्यकर्ताओं के बीच सोशल मीडिया में दंगल जारी है।
विज्ञापन

भाजपा के एक युवा नेता ने शुक्रवार की घटना को लेकर फेसबुक पर दुख प्रकट करते हुए लिखा कि यदि चरखारी विधायक अनुशासनहीनता के लिए माफी नहीं मांगेंगे तो वे जिलाध्यक्ष को ज्ञापन देकर विधायक को पार्टी से सस्पेंड कराने की मांग करेंगे अन्यथा की स्थिति में पार्टी कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे। एक अन्य नेता ने लिखा कि जब स्वतंत्र देव ने साफ कह दिया है कोई बदतमीजी नहीं हुई, कुछ गलत नहीं किया बृजभूषण ने, तो अब लोगों के पेट में क्यों दर्द हो रहा है। एक कार्यकर्ता ने लिखा कि यह विषय किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि जनहित और सार्वजनिक जिम्मेदारी से जुड़ा हुआ है। यह बात अब जगजाहिर है कि वाटर पाइपलाइन कार्य के कारण बनी-बनाई सड़कों को गंभीर क्षति पहुंची है। गांव ही नहीं, शहरों की हालत भी चिंताजनक है। एक अन्य कार्यकर्ता ने धरने की चेतावनी देने वाले भाजपा नेता के लिए लिखा कि वे कान खोल कर सुन लें और इस मामले में हस्तक्षेप न करें तो ज्यादा बेहतर होगा। आप कौन होते हैं पार्टी से सस्पेंड कराने वाले.. पार्टी जरूरी नहीं है, जनता जनार्दन का आशीर्वाद जरूरी है। एक अन्य कार्यकर्ता ने विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाया तो दूसरे ने विधायक को शेर बताते हुए समर्थन किया। एक कार्यकर्ता ने विरोध करने वाले लोगों को विधायक की हवेली में बुलाने की बात कही। कई अन्य लोग भी मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

विधायक बोले- जनता के हित में जारी रहेगी लड़ाई
कुलपहाड़। कस्बे के संत रविदास मंदिर में रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजन समिति के सदस्य महेंद्र अहिरवार ने रविदास मंदिर के लिए विधायक निधि से दिए गए आठ लाख से निर्मित धर्मशाला के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चरखारी विधायक ने किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की। उन्होंने जलशक्ति मंत्री से हर घर नल योजना में गड़बड़ी की शिकायत की थी। यह शिकायत क्षेत्र के ग्रामीण विधायक से कर रहे थे। इस पर विधायक ने कहा कि वह जनता के प्रति उत्तरदायी हैं। यदि जनता के हित में लड़ाई लड़ना पड़ी तो वह मंत्री क्या कर्मचारी और अधिकारियों सभी से विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed