फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mineral Dept. No royalty and overloaded trucks 13

खनिज विभाग ने बिना रॉयल्टी और ओवरलोड 13 ट्रक किए सीज

Sat, 22 Jun 2019 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Mineral Dept. No royalty and overloaded trucks 13
महोबा में खनिज टीम ने जांच के दौरान सीज किए ट्रक। - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे ओवरलोडिंग चेकिंग अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने ओवरलोड और बिना रॉयल्टी के 13 ट्रक पकड़े। जिन्हें तत्काल सीज कर दिया गया। पुलिस ने ट्रकों को थाना परिसर में खड़ा करा लिया है। इससे ओवरलोड और बिना कागजात के चलने वाले ट्रक संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में बिना रॉयल्टी के ट्रक माल ढुलाई में लगेे हैं। तमाम ट्रक मध्य प्रदेश की रॉयल्टी लेकर दौड़ रहे हैं। ओवरलोडिंग भी धड़ल्ले से हो रही है। इसकी शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी सहदेव ने खनिज विभाग की टीम को ट्रकों की चेकिंग के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार की कबरई कस्बे में कानपुर रोड और बांदा रोड पर ट्रकों को रोककर चेकिंग की गई।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पांच ट्रक बिना रॉयल्टी और ओवरलोड पकड़े गए जबकि 8 ट्रकों की रॉयल्टी के कागजात तो थे लेकिन ओवरलोड पाए जाने पर खान निरीक्षक ईश्वरचंद्र ने ट्रकों को सीज कर दिया। इसी तरह बिना रॉयल्टी के पकड़े गए पांच ट्रकों को भी खान निरीक्षक ने सीज कर दिया। खान निरीक्षक ने बताया कि बंद किए गए 13 ट्रकों से करीब 50 हजार रुपये प्रति ट्रक जुर्माने के अलावा टैक्स जमा कराया जाएगा। इसके बाद ही न्यायालय से गाड़ियां छूटेेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed