फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Middle-aged dead body found hanging on tree

पेड़ पर लटकता मिला अधेड़ का शव

Mon, 23 May 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged dead body found hanging on tree
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के पुरवा पनवाड़ी गांव में एक अधेड़ का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुरवा पनवाड़ी निवासी घुरका उर्फ सुखलाल अहिरवार (50) गांव के बाहर चाय-पान की गुमटी चलाता था। तीन दिन पहले वह रिश्तेदारी में मध्यप्रदेश के पिपरी गांव गया था। रविवार को घुरका का शव गांव को जाने वाली सड़क के किनारे लगे महुआ के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक के पुत्र सुनील ने बताया कि 19 मई को पिता रिश्तेदारी में गए थे। आज उनका शव फांसी पर लटका होने की सूचना मिली। पुत्र ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने पृिता की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से पत्नी मीरा, पुत्र रविंद्र, दो पुत्रियां अंजू व खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है कि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed