फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Message of security forces, vote boldly

सुरक्षा बलों का संदेश, निर्भीक होकर करें मतदान

Wed, 19 Jan 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Message of security forces, vote boldly
महोबकंठ क्षेत्र में रूट मार्च करते सीआरपीएफ जवान। - फोटो : MAHOBA
महोबा। मतदाताओं में सुरक्षा का अहसास कराने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने पनवाड़ी व महोबकंठ क्षेत्र में रूट मार्च किया। निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। कहा कि किसी के बहकावे में न आएं, अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल दें।
विज्ञापन

बुधवार को सीओ कुलपहाड़ उमेशचंद्र के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बलों ने महोबकंठ, कनकुआं, रूरीकलां, टोलापांतर, रिवई, परापांतर, बम्हौरीकुर्मिन आदि गांवों में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीओ ने ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। पनवाड़ी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष शिवआसरे के नेतृत्व में पाठकपुरा, कस्बा पनवाड़ी, तिवारीपुरा, मुख्य बाजार आदि में रूटमार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने श्रीनगर थाने का निरीक्षण कर अभिलेख जांचे। चुनाव में दबंगई दिखाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। एसपी सुधा सिंह ने अभिलेखों का रखरखाव मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क व भोजनालय की व्यवस्था देखी। एसपी ने थानाध्यक्ष अनिल कुमार को निर्देश दिए कि विधानसभा चुनाव को लेकर असलहों को जमा कराने में तेजी लाई जाए।
इसके बाद एसपी ने चंद्रभान सिंह महाविद्यालय कैमाहा, प्राथमिक विद्यालय कैमाहा, बुंदेलखंड नवोदय विद्यालय, पटेल शिक्षण संस्थान ननौरा आदि बूथों का भ्रमण कर भौतिक सत्यापन किया।

वहीं अपर एसपी आरके गौतम ने थाना अजनर क्षेत्र की धवर्रा चौकी का निरीक्षण कर अभिलेख देखे। उन्होंने छोटे-छोटे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed