{"_id":"607097f58ebc3e8d3a3676a6","slug":"meeting-mahoba-news-knp6225572198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी बार्डर पर पुलिस बाइक से करेगी पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी बार्डर पर पुलिस बाइक से करेगी पेट्रोलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में ऑनलाइन बार्डर मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक, सभी डीएम व एसपी के अलावा छतरपुर एवं पन्ना जिले के डीएम व एसपी शामिल हुए। ऑनलाइन मीटिंग में बताया गया कि पंचायत चुनाव सकुशल कराने के लिए एमपी सीमा पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस बाइक से पेट्रोलिंग करेगी, इसको लेकर 26 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
बैठक में महोबा के डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि एमपी बार्डर के अंतर्गत जिले के पांच थाने आते हैं, यह सभी थाने छतरपुर जिले की सीमा को जोड़ते हैं, यहां से ग्रामीणों एवं शहरी लोगों का एक दूसरे जिले में आवागमन रहता है। इसके लिए छतरपुर सीमा पर पड़ने वाले छतरपुर के थानों की ओर से बैरियर लगाकर सघन चेकिंग व मतदान के दिन सीमा सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने छतरपुर के डीएम व एसपी को अवगत कराते हुए इन बिंदुओं पर कार्रवाई करने के बाबत सहयोग मांगा। इस पर बैठक में मध्य प्रदेश से जुड़े अधिकारियों ने कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। महोबा के एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 13 मोबाइल बाइक पेट्रोलिंग के लिए लगाई गई है। इसको लेकर 26 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
बैठक में अपर जिलाधिकारी आरएस वर्मा, अपर जिलाधिकारी सतना विमलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम, उपजिलाधिकारी सदर सौरभ पांडेय, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मो. उवेश, सीओ अजयगढ़ बलराम सिंह परिहार, डिप्टी सीओ छतरपुर अविनाश रावत, सूचना सहायक विवेक कुमार आदि शामिल रहे।