{"_id":"628532c05a993065905aa64e","slug":"maut-jaanch-pregnent-mahoba-news-knp6975313192","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता मौत के मामले की एडीएम व अपर एसपी करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता मौत के मामले की एडीएम व अपर एसपी करेंगे जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती की मौत के मामले में डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जांच अपर जिलाधिकारी व अपर एसपी करेंगे। पोस्टमार्टम में अधिक रक्तस्राव से मौत होने की पुष्टि हुई है। यह भी सामने आया है कि परिजन पांच से छह घंटे देरी से गर्भवती को अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव निवासी चेतराम की पत्नी तुलसारानी की मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने के दौरान महिला अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज न करने और सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया था।
एसडीएम जितेंद्र सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया था। एसडीएम ने मामले की रिपोर्ट डीएम को दी थी। जिस पर डीएम मनोज कुमार ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। साथ ही एडीएम रामसुरेश वर्मा व अपर एसपी आरके गौतम को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
बुधवार को पैनल से मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें बच्चादानी फटने और अधिक रक्तस्राव होने से मौत होने की पुष्टि हुई है।