{"_id":"62c9ce2ddbd5140784237e2b","slug":"mausam-mahoba-news-knp7067255107","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः उमसभरी गर्मी बढ़ा रही लोगों में बैचेनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः उमसभरी गर्मी बढ़ा रही लोगों में बैचेनी
विज्ञापन
तेज धूप में तौलिया ढककर धूप से बचाव करते बच्चे।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। उमसभरी गर्मी जुलाई में मई माह का अहसास करा रही है। आसमान से निकल रही तेज धूप और उमस ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
दो दिन से निकल रही तेज धूप से लोग बहुत जरूरी काम पर ही निकलते हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। शाम छह बजने के बाद ही सड़कों पर आवाजाही हो रही है। दोपहर में जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर ढककर निकल रहे हैं। गर्मी व उमस के चलते लोग परेशान है। मानसून का एक पखवारा बीतने को है लेकिन अभी तक जिले में झमाझम बारिश नहीं हुई। तेज धूप निकलने से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल है।
मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव से संक्रामक बीमारियों से मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 700 से 800 मरीज उपचार कराने पहुंच रहे है। इनमें सर्वाधिक संख्या उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजों की है। सूपा गांव निवासी रामप्रकाश सोनी (58) चार दिन से बुखार से पीड़ित चल रहा था। शनिवार की सुबह तेज बुखार होने पर अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। वहां उसकी मौत हो गई।