फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maternal gave birth to a child in a roadways bus

यूपी: रोडवेज बस में महिला का प्रसव, स्वास्थ्यकर्मियों ने कराया भर्ती, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

Mon, 28 Sep 2020 10:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Maternal gave birth to a child in a roadways bus
बस से उतार कर प्रसूता को ले जाती महिला कर्मचारी - फोटो : amar ujala
हमीरपुर जिले के राठ कस्बे से महोबा आ रही रोडवेज बस में एक प्रसूता ने शिशु को जन्म दिया। परिजनों ने बस के अंदर चादर लगाकर प्रसव कराया। बाद में बस स्टैंड पहुंचने पर महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां दोनों स्वस्थ हैं। राठ में दालमील के समीप सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी बनाकर अनुसूचित जनजाति का परिवार निवास करता है। उजाला देवी (30) पत्नी श्यामू को सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे सीएचसी राठ ले गए, लेकिन बाद में परिजन उसे रोडवेज बस से महोबा जिला अस्पताल लाने लगे।
विज्ञापन


चार किमी पहले ही दर्द बढ़ने पर बस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। बस स्टैंड पहुंचकर अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को व्हील चेयर में बैठाकर महिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां महिला व उसके बच्चे की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि सीएचसी राठ में सही उपचार न मिलने पर वह प्रसूता को महोबा ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही प्रसव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed