{"_id":"5e2c9fae8ebc3e4b5a7816c2","slug":"matdata-jagrookta-me-kiya-jagrook-mahoba-news-knp5406786140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में किया जागरूक
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिले में भव्य तरीके से मनाया गया। मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर बूथस्तर से लेकर ब्लाक, तहसील, परिषदीय विद्यालय, इंटर कॉलेज, महाविद्यालय, समस्त सरकारी कार्यालयों व प्रतिष्ठानों में कार्यक्रम हुए और शपथ दिलाई गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने शहर के डाक बंगला प्रांगण में जीआईसी, जीजीआईसी, डीएवी, नेहरू इंटर कॉलेज, सांई इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्रीदुर्गा संस्कृृत महाविद्यालय, वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय, मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय सहित तमाम विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। लगभग दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को भारत की लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रणाली व मताधिकार के प्रति जागरूक किया और मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने मतदाता जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाई। डीएम ने कहा कि आज के दिन ही वर्ष 1950 में भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था, इसलिए यह राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि इस समय सभी बूथों व तहसील स्तर पर वोटर कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी न्यायिक पूनम निगम की अनुवाई में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। आयोजित गोष्ठी में जिला उपभोक्ता फोरम के न्यायाधीश सूबेदार यादव ने कहा कि लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
विज्ञापन
आयोजित मतदाता जागरुकता समारोह में उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरएस वर्मा, सीडीओ हीरा सिंह, डीआईओएस एसपी सिंह, बीएसए एमपी सिंह, प्राचार्य वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय सुशील बाबू, दाऊ तिवारी, शिवकुमार गोस्वामी, जगदीश पाठक, आदित्यमणि शर्मा, मालती विश्वकर्मा, सरगम खरे आदि मौजूद रहे।
चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में मतदाता जागरुकता रैली को एसडीएम राजेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूली बच्चे नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली झंडा चौराहा, वीपार्क, मंडी तिराहा होते तहसील प्रांगण में समाप्त हुई। एसडीएम ने लोगों से घर-घर जाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। रैैली में पालिकाध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी, ईओ केके सोनकर, तहसीलदार परशुराम पटेल आदि मौजूद रहे। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में भी रैली को एसडीएम मोहम्मद उवैस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जनतंत्र इंटर कॉलेज, जीबी इस्लामिया इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन स्कूल, डॉ. सीबी रमन हाईस्कूल, आदर्श जूनियर हाईस्कूल के बच्चे शामिल रहे। खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय व कन्या प्राथमिक विद्यालय खन्ना में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में छात्र-छात्राओं ने कस्बे में मतदाता जागरुकता रैली निकाली। रैली मैन रोड, बजरंग चौक, रहूनिया बस्ती होते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। उधर, बेलाताल कस्बे में भी मतदाता जागरुकता रैली निकाली।