{"_id":"6817b82de81d24479e0e2dcc","slug":"married-woman-dies-murder-suspected-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-114184-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका
Mon, 05 May 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 05 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के रिवई गांव में शनिवार की रात विवाहिता की मौत हो गई। पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की है।
रिवई गांव निवासी अतुल सिंह की शादी दो साल पहले जनपद हमीरपुर के बिंवार गांव निवासी अंशिका के साथ हुई थी। शनिवार की रात अंशिका को अचेत अवस्था में परिजन अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव घर ले आए। पति ने बताया कि अंशिका बाथरूम में गिर गई थी। इससे उसकी मौत हुई। सूचना पर पहुंचे अंशिका के पिता गजेंद्र सिंह ने हत्या का शक जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की बात कही। तब नायब तहसीलदार आलोक मिश्रा की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया। चौकी प्रभारी रिवई अनूप पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।