फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Marie losing candidate former lawmaker shot

प्रत्याशी हारने पर पूर्व विधायक को मारी गोली

Mon, 09 Mar 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Mon, 09 Mar 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Marie losing candidate former lawmaker shot
जिले की सरहद से सटे मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला विधानसभा के बारीगढ़ क्षेत्र पंचायत के पंचायत सदस्य चुनाव में चंदला विधानसभा के पूर्व सपा विधायक विजय बहादुर सिंह का कैंडिडेट चुनाव मैदान में डटा था। जबकि दूसरे गुट के प्रान सिंह का कैंडिडेट भी चुनाव मैदान में था। सोमवार को जिला पंचायत सदस्य चुनाव की मतगणना होने के बाद प्रान सिंह गुट के प्रत्याशी के चुनाव हारने से  गुस्साए प्रान सिंह ने पूर्व विधायक विजय बहादुर को गोली मार दी। गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर गए। वहीं प्रान सिंह मौके से भाग निकले।   पुलिस जगह-जगह गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।  लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। नाजुक हालत में पूर्व विधायक को जिला अस्पताल छतरपुर ले जाया गया। घटना की रिपोर्ट प्रान सिंह के विरुद्ध थाना बारीगढ़ में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed