फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Man arrested for abetting student's suicide

Mahoba News: छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 04 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for abetting student's suicide
महोबा। कोतवाली चरखारी के एक गांव में शोहदे से परेशान छात्रा के जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी बीएससी की छात्रा ने 30 दिसंबर को जहर खाकर जान दे दी थी। छात्रा ने जहर खाने का वीडियो बनाया था। इसके बाद आरोपी को व्हाट्सएप पर भेजकर लिखा था कि तुम चाहते थे न मैं मर जाऊं, अब तुम्हारे मन का हो जाएगा। अब खुश रहना, आजाद हो तुमने मुझे बहुत परेशान कर रखा था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामनरेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की थीं। शनिवार को थानाध्यक्ष नन्हेलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी रामनरेश को जरौली नहर पुलिया के पास से पकड़ा। जिसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed