फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Making trouble in Ramadan schedule changed

रोजो में बदला हुआ शेड्यूल बना मुसीबत

Tue, 23 Jun 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Tue, 23 Jun 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Making trouble in Ramadan schedule changed
बिजली विभाग द्वारा रमजान माह के मद्देनजर बदला गया शेड्यूल रोजदारों के लिए मुसीबत बन गया है। बदले शेड्यूल के मुताबिक दिन में दो घंटे इफ्तार के वक्त बिजली आपूर्ति शुरू कर दी है, लेकिन तरावीह के वक्त तीन घंटे बिजली कटौती कर दिए जाने से लोग पसीना-पसीना हो गए। इससे रोजदारों में बिजली विभाग के प्रति खासा गुस्सा दिखाई दिया।
विज्ञापन

सूबे के मुखिया अखिलेश यादव ने मुकद्दस माह रमजान में इफ्तार और सहरी के वक्त बिजली कटौती न किए जाने के बिजली विभाग के अफसरों को आदेश दिए थे। सीएम के आदेश पर एक्सईएन महोबा ने अमल करते हुए इफ्तार के वक्त दो घंटे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी और तरावीह के वक्त तीन घंटे की बिजली कटौती शुरू कर दी है, जिससे रोजदार रात आठ बजे से ग्यारह बजे तक बिजली न आने से तरावीह के समय पसीना-पसीना हो रहे है। बिजली कटौती के चलते न लोगों को दिन में चैन है और न रात को सुकून। हालत यह है कि दिन के अलावा रात में हो रही बिजली कटौती ने लोगों की रातों की नींद हराम कर दी है। इतना ही नहीं रात्रि दो बजे सहरी के समय भी बिजली न आने से रोजदारों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शाम को बिजली आपूर्ति शुरू करने और रात को तरावीह और सहरी के वक्त हो रही बिजली कटौती लोगों को रास नहीं आ रहा है।  
विज्ञापन


धर्म गुरुओं के पत्र पर भी कोई तवज्जो नहीं
काजी ए शहर सैयद आफाक हुसैन और खादिमाने हुसैन कमेटी के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर रमजान माह में शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की थी, लेेकिन आज तक मुस्लिम धर्म गुरुओं के पत्र पर जिलाधिकारी ने कोई अमल नहीं किया है, जिससे मुस्लिम समुदाय में खासा गुस्सा पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed