फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Make security arrangements for the devotees going to Chitrakoot

Mahoba News: चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं की करें सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 18 Aug 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 18 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Make security arrangements for the devotees going to Chitrakoot
महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने सोमवार को गूगल मीट से बैठक कर भाद्रपद अमावस्या पर जनपद चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए हाईवे, प्रमुख चौराहों व इंट्री प्वाइंट पर आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करें। श्रद्धालुओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षित परिवेश का अहसास कराया जाए। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी बैंकों व एटीएम की सूची तैयार करें। संबंधित बैंक प्रबंधकों से संपर्क कर कैश वैन से होने वाली धनराशि आवागमन की जानकारी हासिल करें और उस दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एटीएम में नकदी डालने वालों का समय सुनिश्चित कर सुरक्षा व्यवस्था के तहत निगरानी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed