{"_id":"658ab506d43d6605c0041dea","slug":"mahobas-team-remained-first-in-the-state-in-the-state-level-competition-mahoba-news-c-12-1-knp1080-522729-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में महोबा की टीम प्रदेश में रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में महोबा की टीम प्रदेश में रही अव्वल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 18 मंडलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राज्य युवा उत्सव में महोबा के वीणापाणि संगीत विद्यालय के कलाकारों ने थीमेटिक प्रतियोगिता में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। प्रदेश में नाम रोशन कर लौटे कलाकारों का संगीतज्ञाें ने स्वागत किया।
प्रतियोगिता में चित्रकूटधाम मंडल बांदा से महोबा जिले के वीणापाणि संगीत विद्यालय के कलाकारों ने हिस्सा लिया। एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर आयोजित थीमेटिक प्रतियोगिता में महोबा ने कलाकारों ने बुंदेलखंड के साथ विभिन्न प्रांतों के गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। बुंदेलखंड के आल्हा गायन और राईनृत्य, मणिपुरी, ओडिसी, भरतनाट्यम आदि की प्रस्तुति दी। महोबा के कलाकारों ने संगीताचार्य अबोध सोनी के निर्देशन में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
महोबा के कलाकार शरद अनुरागी, राहुल, दुष्यंत, अनुराग, राधारमण, प्रियंका, सोनम, मुस्कान, सुप्रिया, संजना, अंजलि, नेहा, पारुल, तान्या गुप्ता, सोनिका, अनन्या व आरती को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। टीम के सहयोगी रामश्री महाविद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष सोमेंद्र कुमार ने अहम भूमिका निभाई।