फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Trala crushed bike riders, Aadhar card found in pocket of one deceased could not identify another

महोबा: ट्राला ने बाइक सवारों को कुचला, एक मृतक की जेब में मिला आधार कार्ड दूसरे की नहीं हो सकी शिनाख्त

Sat, 23 Jan 2021 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Jan 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Trala crushed bike riders, Aadhar card found in pocket of one deceased could not identify another
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
महोबा के कबरई में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्राला ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे चालक को पुलिस ने वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। बाइक चालक के हेलमेट लगाए होने के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन


पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने में जुट गई। बाइक चला रहे मृतक के कपड़ों से पुलिस को आधार कार्ड मिला। जिसमें मोनू (20) पुत्र बसंता अहिरवार निवासी अजीतपुर जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी है। जबकि दूसरे मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। उसके पैरों में बंधी बेल्टों से मृतक के दिव्यांग होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

 

हादसे में मृतकों के मोबाइल चकनाचूर हो जाने से मृतकों के परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। हाईवे में थाना कबरई के बरबई बस स्टैंड के समीप कानपुर  से आ रहा 22 चक्का ट्राला ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी और रौंदते हुए निकल गया। सड़क पर गिरने के दौरान बाइक चालक का हेलमेट उतर गया और उसके ऊपर से ट्राला का पहिया निकल गया।

जिससे दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्राला लेकर मौके से भाग निकला। बस स्टैंड में मौजूद लोगों की घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ट्राला का पीछा कर कस्बे से पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।

अत्याधिक ट्राफिक से हो रहीं दुर्घटनाएं
पत्थर मंडी कबरई से झांसी-मिर्जापुर व कानपुर-सागर हाईवे गुजरते हैं। दोनों राजमार्गों में अत्याधिक ट्रैफिक होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। मार्गों में डिवाइडर न होने और फोरलेन न होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। 19 जनवरी को झांसी-मिर्जापुर हाईवे में दो डंपरों की भिड़ंत में उपेंद्र, चंद्रभान व महेश समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। चार दिन बाद ही दूसरी घटना में दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed