फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba tops state level competition

Mahoba News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में महोबा प्रदेश में अव्वल

Mon, 25 Dec 2023 05:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
Mahoba tops state level competition

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 18 मंडलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राज्य युवा उत्सव में महोबा के वीणापाणि संगीत विद्यालय के कलाकारों ने थीमेटिक प्रतियोगिता में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। प्रदेश में नाम रोशन कर लौटे कलाकारों का संगीतज्ञाें ने स्वागत किया।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल लखनऊ सभागार में 21 से 23 दिसंबर तक तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकूटधाम मंडल बांदा से महोबा जिले के वीणापाणि संगीत विद्यालय के कलाकारों ने हिस्सा लिया। एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर आयोजित थीमेटिक प्रतियोगिता में महोबा ने कलाकारों ने बुंदेलखंड के साथ विभिन्न प्रांतों के गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। बुंदेलखंड के आल्हा गायन और राईनृत्य, मणिपुरी, ओडिसी, भरतनाट्यम आदि की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन




महोबा के कलाकारों ने संगीताचार्य अबोध सोनी के निर्देशन में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। महोबा के कलाकार शरद अनुरागी, राहुल, दुष्यंत, अनुराग, राधारमण, प्रियंका, सोनम, मुस्कान, सुप्रिया, संजना, अंजलि, नेहा, पारुल, तान्या गुप्ता, सोनिका, अनन्या व आरती को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। टीम के सहयोगी रामश्री महाविद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष सोमेंद्र कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed