फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: The child lost his life due to the negligence of the contractor

महोबा: ठेकेदार की लापरवाही से गई बालक की जान, भाई गंभीर, 50-50 रुपये का लालच देकर लगाया था काम पर

Sat, 27 Feb 2021 12:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Feb 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: The child lost his life due to the negligence of the contractor
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
महोबा के मंगरौल खुर्द गांव में जल निगम की पानी की टंकी का निर्माण करा रहे ठेकेदार की लापरवाही ने एक बालक की जान ले ली। जबकि, दूसरा किशोर जिंदगी के लिए अस्पताल में संघर्ष कर रहा है। ठेकेदार बालक व किशोर को 50 रुपये का लालच देकर निर्माणाधीन पानी की टंकी के परिसर की बाउंड्री की तराई का काम करा रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान बच्चे बाउंड्री के ऊपर गुजरी 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से नीचे गिर गए।  मंगरौल खुर्द गांव निवासी भगवान दास अहिरवार का बेटा निर्मल (11) और उसका ममेरा भाई पवा गांव निवासी अनिकेत (15) शुक्रवार को घर के पास ही निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास खेल रहे थे।
विज्ञापन


उसी दौरान टंकी का निर्माण करा रहे ठेकेदार ने दोनों को 50-50 रुपये देने का लालच देकर बिल्डिंग की तराई के काम में लगा दिया। दोनों भाई टंकी परिसर में बनी बाउंड्री पर चढ़कर तराई कर रहे थे। उसी दौरान दोनों के सिर बाउंड्री के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गए। करंट का झटका लगने से दोनों बाउंड्री से नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे निर्मल की मौके पर ही मौत हो गई। निर्मल क्षेत्र के एक स्कूल में पांचवीं का छात्र था। वह माता-पिता की चार संतानों में दूसरे नंबर का था।  वहीं, परिजन व आसपास के लोग घायल अनिकेत को सीएचसी ले गए, जहां वह जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। 


आईजी की मीटिंग के लिए महोबा आने के कारण घटना की जानकारी नहीं है। अगर ठेकेदार बच्चों से काम करा रहा था, तो यह बाल श्रम की श्रेणी में आता है। मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। 
रविंद्र कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष, कुलपहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed