फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba's Bundeli artistes to perform at US President's program

अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में महोबा के बुंदेली कलाकार देंगे प्रस्तुति

Sat, 22 Feb 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mahoba's Bundeli artistes to perform at US President's program
महोबा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित भारत दौरे को लेकर 24 फरवरी को आगरा में भ्रमण पर आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोक नर्तकों का एक 16 सदस्यीय दल लखनलाल यादव के नेतृत्व में लोककला की प्रस्तुति देगा। कलाकार पाई-डंडा और दिवारी लोकनृत्य का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा भ्रमण कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा व्यापक योजनाएं बनाई गई हैं। इसके लिए बुंदेलखंड क्षेत्र के नामचीन कलाकारों की विभिन्न विधाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां निर्धारित की गई हैं। संस्कृति विभाग लखनऊ की सहायक निदेशक रेणु ने लोक कलाकार लखनलाल यादव को मोबाइल पर सूचना देकर 23 फरवरी को आगरा पहुंचने का न्यौता दिया है। यहां पर 23 फरवरी को 16 सदस्यीय कलाकार रिहर्सल करेंगे। बुंदेलखंड की दिवारी अनूठा लोकनृत्य है। लखनलाल यादव एंड पार्टी के मुखिया लखनलाल यादव ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का जो न्यौता मिला है, इससे बुंदेली कलाकार भी खासे उत्साहित हैं और अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात को ही वह आगरा टीम के साथ रवाना होंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed