{"_id":"613a04788ebc3e137c27909b","slug":"mahoba-pradarshan-praspa-mahoba-news-knp6510547100","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में प्रसपा लोहिया वाहिनी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में प्रसपा लोहिया वाहिनी का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बढ़ती महंगाई से परेशान किसानों और मजदूरों की आत्महत्याओं को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। रिक्शों और तांगे से कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें महंगाई पर अंकुश लगाते हुए किसानों के लिए विशेष राहत देने की मांग की।
प्रसपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सैय्यद अदनान शेर अली ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि देश और प्रदेश में छह सालों में रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं। एलपीजी गैस, डीजल, पेट्रोल, दाल, दवाइयां आदि आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। इससे मजदूर और किसान अपना जीवन चलाने में असमर्थ हैं और आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष सद्दाम कुरैशी ने बताया कि देश में किसान व मजदूरों की सहायता के लिए सिर्फ योजनाएं ही निकाली जाती हैं, लेकिन उसका लाभ सिर्फ दस फीसदी से भी कम लोग उठा पाते हैं। यही कारण है कि एक साल में किसान और मजदूर वर्ग के 42 हजार से अधिक आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। मौजूदा सरकार इन सारी समस्याओं से निपटने की स्थिति को सरल बनाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने महंगाई से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की। प्रदर्शन में एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अवधेेश कुमार, आयुष, आफाक, मुजाहिद, शिवम राजपूत, रहीम अहमद, शराफत खान, संतोष चौधरी भी मौजूद रहे।