{"_id":"621d0fc34f368f11f805f202","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp68312375","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में चार मकानों से नकदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात में चार मकानों से नकदी समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
बगरौन गांव में चोरी की घटना के बाद टूटी कमरे की कुंडी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/चरखारी। कोतवाली चरखारी के बगरौन गांव में रविवार की रात चोरों ने दो सगे भाइयों समेत छह मकानों को निशाना बनाया। चार घरों से नकदी समेत लाखों का माल चोर ले गए जबकि दो मकानों में कुछ भी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने घटनास्थलों का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। एक रात में चोरी की इन बड़ी घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है।
बगरौन गांव निवासी इंद्रजीत सेन खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार की देर शाम वह खेत की रखवाली करने गया था जबकि पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। तभी चोरों ने मकान का ताला तोड़ 22 हजार की नकदी, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमकी समेत करीब दो लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने हरप्रसाद प्रजापति, घंसू प्रजापति व जगमोहन प्रजापति के मकानों को निशाना बनाया। जहां से चोर लाखों का माल ले गए। इंद्रजीत के भाई दशरथ व ग्यासी प्रजापति के मकानों की चोरों ने कुंडी तोड़ी लेकिन कुछ भी नहीं ले जा सके।
सोमवार की सुबह ताले टूटे व माल गायब देख गृहस्वामियों को चोरी की जानकारी हुई।
कनपटी पर तमंचा सटा लाखों की लूट
कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा गांव में एक घर में घुसे बदमाशों ने युवती की कनपटी पर तमंचा सटा लाखों रुपये कीमत के जेवर व नकदी लूट ली। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। डहर्रा निवासी तुलाराम ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह एक क्रशर प्लांट में मुनीम है। रविवार की रात वह अपने बड़े पुत्र के साथ दूसरी मंजिल के कमरें में सो रहा था जबकि नीचे के कमरे में दो पुत्रियां लेटी थीं। तभी खिड़की तोड़कर बदमाश अंदर घुसे। पीड़ित का आरोप है कि पुत्रियों के जाग जाने पर एक आरोपी ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया और दूसरा आरोपी अलमारी में रखी डेढ़ लाख की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण ले गए। बदमाशों के भागने पर बेटियों ने उसे जगाया और पूरी घटना बताई। पीड़ित ने दर्जकर कार्रवाई की मांग की है।