फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

महाशिवरात्रि कल, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय

Sun, 27 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव मंदिर की सफाई करता युवक। - फोटो : MAHOBA
महोबा/बेलाताल। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवमंदिरों में रंगाई-पुताई व सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। ताकि मंदिर आने-जाने वाले भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मंगलवार को शिवरात्रि पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहेंगे। सुरक्षा को लेकर मंदिरों में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के बड़ी चंद्रिका मंदिर के समीप स्थित विशाल शिव मंदिर, बलखंडेश्वर मंदिर, रामकथा मार्ग स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर, शिवतांडव मंदिर, रामकुंड स्थित शिवमंदिर समेत सभी शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटेगी। पर्व को लेकर मंदिरों में खास तैयारियां की गई हैं। रविवार को मंदिरों में रंगाई-पुताई के साथ साफ-सफाई का काम चलता रहा। मंदिर आने-जाने वाले मार्गों पर मौरंग डालकर समतल किया गया है। मंदिरों में पानी का भी इंतजाम किया गया है। शिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। प्रत्येक शिवमंदिर में एसआई के अलावा महिला व पुरुष सिपाही तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

बेलाताल संवाद के अनुसार जैतपुर के फूलबाग स्थित शिवमंदिर, रामेश्वर मंदिर, अंजनी माता के समीप स्थापित शिव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में रविवार को भक्त रंग-रोगन में जुटे रहे। शिवरात्रि पर्व पर मंदिरों से शिव बरात निकाली जाएगी, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते गुजरेगी। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगेगा। इस दौरान भक्त जल, दूध, शहद से भगवान का अभिषेक कर माथा टेकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें भगवान शिव का अभिषेक
ज्योतिषाचार्य पं. भरत त्रिपाठी बताते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन जो भी भक्त सच्चे मन से शिवलिंग का अभिषेक कर जल चढ़ाते हैं, उन्हें महादेव की विशेष कृपा मिलती है। इस दिन बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, शर्करा से भगवान शिव का अभिषेक करने से मनवांछित इच्छा पूरी होती है। भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल, शहद, दूध, घी से करना चाहिए। भांग, धतूरा फूल, बेलपत्र चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं। यदि कोई भक्त रोगी है तो वह चार प्रहर की पूजा करें। गिलोय का रस पानी में मिलाकर भगवान का अभिषेक करें तो उसके रोग दोष दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed