फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर युवक फांसी पर झूला, मौत

Sun, 27 Feb 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
मृतक मिलन विश्वकर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के पवा गांव में युवक ने मकान के कमरे में रस्सी का फंदा बना फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पवा गांव निवासी पृथ्वीराज विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है। जबकि उसके दोनों पुत्र राहुल व मिलन विश्वकर्मा (22) गांव में चाचा-चाची के साथ रहते हैं। रविवार की सुबह करीब दस बजे बड़ा भाई राहुल महोबा काम करने चला गया। तभी मिलन ने कमरे में जाकर पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों के अचानक पहुंचने पर युवक को फंदे से नीचे उतार जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने बताया कि मिलन ने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और घर पर ही रहता था। घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे माता-पिता को दी गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed