फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

एसपी को ज्ञापन सौंपकर जल्द चोरी का खुलासा कराने की मांग

Fri, 25 Feb 2022 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
खुलासे की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। - फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के आल्हा चौक के समीप स्थित सराफा दुकान से 27 दिन पहले हुई 23 लाख की चोरी का आजतक खुलासा नहीं हो सका। शुक्रवार को सराफा बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह को ज्ञापन देकर शीघ्र खुलासा कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी बाजार बंद कर विरोध करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आल्हा चौक में लक्ष्मीनारायण सराफ की अलंकार ज्वैलर्स के नाम से दुकान हैं। 30 जनवरी की रात चोरों ने रोशनदान काटकर 23 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर खुलासे के लिए टीमें गठित की थीं लेकिन पुलिस आज तक चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। जिससे व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सराफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश कुमार सोनी, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष भागीरथ नगायच, शिवकुमार सोनी, उमेश लाक्षाकार, किशन अग्रवाल, नवल किशोर सोनी, जगत नारायण आदि ने पुलिस कार्यालय पहुंच एसपी को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि दो मार्च तक अलंकार ज्वैलर्स की चोरी का खुलासा व माल बरामद नहीं किया गया तो सराफा व्यापारी तीन व चार मार्च को सराफा बाजार बंद रखकर विरोध जताएंगे। पांच मार्च को शहर का पूरा बाजार बंद कराकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी उच्चाधिकारियों से मिलेंगे। उन्होंने जल्द चोरी का खुलासा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed