{"_id":"621916252c00ba715d03b649","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6825832178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे देर से खुलता विद्यालय, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे देर से खुलता विद्यालय, वेतन रोका
विज्ञापन
सुबह 10.50 मिनट पर लटकता ताला, शिक्षक का इंतजार करते बच्चे बच्चे व रसोइया।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई(महोबा)। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी बच्चों पर भारी पड़ रही है। एक ओर जहां पर बच्चे तैयार होकर पढ़ाई करने स्कूल समय पर पहुंच रहे हैं लेकिन शिक्षक मनमाने समय से विद्यालय पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहरा में दो घंटे तक बच्चे स्कूल के गेट पर बैठे रहे। एबीएसए ने सभी स्टाफ का वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
विकासखंड कबरई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहरा में शिक्षकों द्वारा शासनादेश का खुलेआम माखौल उड़ाया जा रहा है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों ने माधव कुशवाहा, रामचंद्र अहिरवार, पप्पू, रामहेत, सुक्खा, बिंदा अहिरवार, जगदीश, बिंदा कुशवाहा आदि ने बताया कि विद्यालय स्टाफ निर्धारित समय नौ बजे कभी विद्यालय नहीं पहुंचते। इसी वजह से कभी साढ़े दस बजे तो कभी ग्यारह बजे विद्यालय खोला जाता है। जबकि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचकर विद्यालय के गेट पर घंटों शिक्षकों का इंतजार करते रहते हैं। विद्यालय की छुट्टी का निर्धारित समय तीन बजे होने के बावजूद कभी दो बजे तो कभी ढाई बजे बच्चों की छुट्टी कर दी जाती है। कुछ इसी तरह शुक्रवार को सुबह 10.50 बजे ताला लटकता मिला। विद्यालय के गेट पर बच्चे व रसोइया घंटों खड़े रहे और 10.52 पर शिक्षकों के आने पर विद्यालय का ताला खोला गया तब कहीं बच्चे अंदर जा सके।
खंड शिक्षा अधिकारी गौरव शुक्ला ने बताया कि सुबह नौ बजे से सायं तीन बजे तक विद्यालय खुलने का समय निर्धारित है किंतु पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरिहा पहरा में घोर लापरवाही के चलते समय का पालन नहीं किया जा रहा है। अग्रिम आदेश तक के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापक मंजू जाटव, सहायक अध्यापक लखन लाल साहू व आशीष कुमार द्विवेदी, अनुदेशक अरविंद कुमार वर्मा और रितु त्रिपाठी से स्पष्टीकरण तलब कर समस्त विद्यालय स्टाफ का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है।