{"_id":"61f808efe2580c1c4e56ade7","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6781305200","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब भट्ठियों में छापा, 940 लीटर अवैध शराब के साथ आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब भट्ठियों में छापा, 940 लीटर अवैध शराब के साथ आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
कबूतरा डेरा बेलाताल में अवैध शराब बरामद करती पुलिस।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर शराब भट्ठियों में छापामारी की। जहां से 940 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस अवैध कारोबार में लिप्त आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
सीओ कुलपहाड़ उमेश चंद्र के पर्यवेक्षण में गठित संयुक्त पुलिस टीम ने कबूतरा डेरा बेलाताल में छापामारी कर 300 लीटर अवैध शराब बरामद की। मौके से संध्या कबूतरा व माया कबूतरा को गिरफ्तार किया गया। चुरारी कबूतरा डेरा से वर्षा कबूतरा को 60 लीटर और सोनम कबूतरा को 80 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। मुढ़ारी कबूतरा डेरा के पास से वीरेंद्र कबूतरा को 150 लीटर अवैैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अमरगंज चरखारी के 100 लीटर कच्ची शराब के साथ खूबचंद्र को पकड़ा गया।
इसी तरह थानाध्यक्ष महोबकंठ वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कबूतरा डेरा लिलवा से प्रेमनारायण कबूतरा को 200 लीटर और चौका तिराहे से श्रीराम कबूतरा को 50 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप है।