फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

कुष्ठ रोग इलाज से हो सकता है ठीक: सीएमएस

Sun, 30 Jan 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
कुष्ठ रोगियों को कंबल व दवा वितरित करते सीएमएस। - फोटो : MAHOBA
महोबा। कुष्ठ रोग अभिशाप नहीं है। यह रोग इलाज से ठीक हो सकता है। यह बात मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी मिश्रा ने कुष्ठ जागरूकता अभियान के शुभारंभ के मौके पर कही। इस दौरान कुष्ठ रोगियों को कंबल, चप्पल और दवा किट वितरित की गईं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में सेल टैक्स ऑफिसर सुनील कुमार जायसवाल ने कहा कि कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जो हमें शारीरिक रूप से तो हानि पहुंचाती ही हैं, साथ ही मानसिक और सामाजिक रूप से भी आघात पहुंचाती हैं। ऐसी ही बीमारी कुष्ठ रोग है। समाजसेवी सुनील शर्मा ने कहा कि कुष्ठ रोग विश्व की सबसे पुरानी और खतरनाक बीमारियों में से एक है।
विज्ञापन

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए 13 फरवरी तक घर-घर जागरूकता अभियान चलाकर रोगियों को सेल्फ केयर किट दी जाएगी। जिले में इस समय 40 रोगी उपचाराधीन हैं जबकि 79 रोगियों को पेंशन भी मिल रही है। कुष्ठ रोग माइकोबैक्टीरियम लेप्रे नामक बैक्टीरिया से होता है। यह बैक्टीरिया मुख्य रूप से मानव त्वचा, ऊपरी श्वसन पथ, तंत्रिकाओं, आंखों और शरीर के अन्य हिस्सों को प्रभावित करता है। इसके लक्षण सामने आने में चार से पांच साल का समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed