{"_id":"61f2f16120ecf0434e4ced11","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6774538120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरगर्दी: महोबा में स्वर्ग सिधार चुके बुजुर्ग को लग गई दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरगर्दी: महोबा में स्वर्ग सिधार चुके बुजुर्ग को लग गई दूसरी डोज
विज्ञापन
मृत भज्जू के नाम दूसरी डोज का सर्टिफिकेट।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोरोना पर विजय के लिए जिले में तेजी से वैक्सीनेशन हो रहा है। इसी बीच एक दिवंगत बुजुर्ग को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने और सर्टिफिकेट देने का मामला सामने आया है।
जिले के कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के मुढ़ारी गांव निवासी भज्जू अहिरवार की दिसंबर माह में मृत्यु हो गई थी। उन्हें पहली डोज 26 अप्रैल 2021 को लगी थी। वहीं मरने के बाद उसका 19 जनवरी 2022 को दूसरा टीकाकरण कर दिया गया। इसका मैसेज उनके नाती दीपू श्रीवास के मोबाइल पर आया तो वह हैरान हो गया। परिजन दीपू श्रीवास ने बताया कि उनके बाबा को मरने के बाद दूसरी डोज लगने का मैसेज आया है। इसका सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है।
इससे पहले श्रीनगर थानाक्षेत्र के बिलरही गांव निवासी 41 वर्षीय हेमलता को 10 जुलाई 2021 को कोरोना का पहला टीका लगा था। बाद में बीमारी के चलते हेमलता का 21 सितंबर 2021 को निधन हो गया था। उसके निधन के तीन महीने बाद 17 जनवरी 2022 को इस मोबाइल पर मैसेज आया कि कोरोना का दूसरा टीका लग चुका है, उसका प्रमाण पत्र भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन
कोट-
टीकाकरण पूरे जिले में सही तरीके से किया जा रहा है। पोर्टल में गड़बड़ी के कारण इस तरह के केस सामने आ रहे हैं। जिनको सही कराया जाएगा।
डॉ. सुधाकर पांडेय, सीएमओ
सात नए संक्रमित मिले
जिले में कोराना संक्रमित केस बढ़ रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि हवेली दरवाजा, डीएम बंगला के पीछे, मऊ, महेवा, महेवापुरा, बड़ी हाट, महतवानपुरा में एक-एक संक्रमित मिला है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। 14 नए रोगी कोरोना की जंग जीत गए हैं।