फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

सर्द हवाओं का कहर जारी, ठंड से किसान की मौत

Fri, 28 Jan 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
mahoba news
मृतक किसान तुलसीदास की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले में भीषण ठंड व सर्द हवाएं जानलेवा बन गई हैं। बुधवार रात खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत होना बताया है। इधर, गुरुवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री व अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बरातपहाड़ी गांव निवासी तुलसीदास (70) के पास ग्यारह बीघा भूमि थी। वह कृषि कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस बार किसान ने गेहूं, चना, मटर व लाही की फसल बोई थी। गुरुवार रात वह फसल की रखवाली करने खेत गया था। रात के समय अचानक सीने में दर्द होने और हाथ-पैर अकड़ने पर वह अचेत होकर गिर गया। आसपास मौजूद किसानों ने परिजनों को सूचना दी। तब बेटे रामफल उन्हें जिला अस्पताल ले गए। पर, रास्ते में ही मौत हो गई। डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से पत्नी आशारानी बेहाल हो गई हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed