फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

कुएं में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 28 Jan 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
mahoba news
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के पवा गांव में एक युवक का शव कुएं में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सुबह घर पहुंचे परिजनों ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पवा गांव निवासी पप्पू राजपूत का पुत्र निवास राजपूत (20) बुधवार की रात घर पर था जबकि परिजन फसल की रखवाली करने खेत गए थे। गुरुवार की सुबह जब परिजन वापस लौटे तो युवक का शव कुएं की पाट से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष श्रीनगर अनिल कुमार का कहना है कि थाने में किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी गई है। गांव जाकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान
महोबा संवाद के अनुसार शहर के एक मोहल्ले में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मोहल्ला नयापुरा नैकाना निवासी किरन (36) ने बुधवार की शाम घर में किसी के न होने पर कमरे में जाकर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पति धर्मपाल ने बताया कि पत्नी कुछ सालों से मानसिक रूप से बीमार थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed