{"_id":"61f047627aa38e3dcc28b906","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp677270439","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने नहीं भरा पर्चा, पहले दिन केवल नामांकन पत्र खरीदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने नहीं भरा पर्चा, पहले दिन केवल नामांकन पत्र खरीदे
विज्ञापन
नामांकन पत्र खरीदकर बाहर निकलती रचना राजपूत।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। तीसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया है। पहले दिन 14 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
सबसे अधिक नामांकन पत्र सदर सीट के लिए आठ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। वहीं, चरखारी सीट के लिए छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। नामांकन पत्रों के लिए कलक्ट्रेट में दोनों विधानसभा के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। नामांकन कक्षों के बाहर पुलिस सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था रही। वहीं, नामांकन कक्ष के बाहर नोटिस चस्पा किए गए। बिना मास्क के अंदर प्रवेश वर्जित रखा गया। नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन जमा नहीं किया है।
महोबा विधानसभा सीट
महोबा विधानसभा सीट के लिए आठ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। पहला नामांकन पत्र आजाद समाज पार्टी के देवेंद्र प्रताप सिंह और दूसरा नामांकन पत्र जन अधिकारी पार्टी से कुलदीप कुशवाहा ने खरीदा है। वहीं तीसरा नामांकन पत्र निर्दलीय वीरभान, देवराज, राजेंद्र यादव, शंकर कुशवाहा और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कमलेश प्रजापति, बहुजन मुक्ति पार्टी के छोटेलाल ने नामांकन खरीदा।
विज्ञापन
चरखारी विधानसभा सीट
चरखारी विधानसभा सीट के लिए पहले दिन पहला नामांकन पत्र भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण के नाम से दो सेट खरीदे गए। इसके बाद परिवर्तन समाज पार्टी से भगवान दास, सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह राजपूत, भागीदारी मोर्चा से जन अधिकारी पार्टी से डॉ. संतोष सिंह, आजाद समाज पार्टी से अमन सिंह लोधी और रचना राजपूत ने नामांकन पत्र खरीदा है।